तमंचा व कारतूस के साथ एक गैंगस्टर गिरफ्तार

 अभियुक्त पर गैंगस्टर व आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज हैं मुकदमे

जौनपुर । थाना बरसठी पुलिस ने बड़ी सफलता प्राप्त करते हुए एक शातिर अभियुक्त को देशी तमंचा व झपट्टा मारकर छीने गए मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव के नेतृत्व में उ0नि0  अम्ब्रीश कुमार सिंह व उनकी टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम गोपीपुर पुलिया के पास से अभियुक्त ऋषि सरोज पुत्र रामचन्द्र निवासी ग्राम लालीपुर, थाना सुरियावां, जनपद भदोही को गिरफ्तार किया।

अभियुक्त के कब्जे से एक देशी तमंचा 315 बोर तथा एक वन प्लस मोबाइल फोन (मॉडल CPH2467, रंग- लाइट ग्रीन) बरामद हुआ, जिसे वह थाना बरसठी में दर्ज मुकदमा संख्या 77/2025 में झपट्टा मारकर छीन ले गया था। इस मामले में बीएनएस की धाराएँ 115(2), 352, 351(3), 304(2) के तहत कार्यवाही की जा रही है।

अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न थानों में गंभीर धाराओं में कुल 7 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें गैंगस्टर एक्ट व आर्म्स एक्ट शामिल हैं:

  1. मु0अ0सं0 77/2025, धारा 115(2), 352, 351(3), 304(2), 317(2) बीएनएस – थाना बरसठी, जौनपुर
  2. मु0अ0सं0 147/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट – थाना बरसठी, जौनपुर
  3. मु0अ0सं0 99/2025, धारा 310(2), 317(3), 351(3), 352 बीएनएस – थाना भदोही, जनपद भदोही
  4. मु0अ0सं0 133/2025, धारा 3(1) गैंगस्टर एक्ट – थाना सुरियावां, भदोही
  5. मु0अ0सं0 46/2025, धारा 303(2), 317(2) बीएनएस – थाना सुरियावां, भदोही
  6. मु0अ0सं0 44/2025, धारा 304(2), 317(2) बीएनएल – थाना ज्ञानपुर, भदोही
  7. मु0अ0सं0 102/2025, धारा 9/25 आर्म्स एक्ट – थाना भदोही


Related

डाक्टर 9006470857025953576

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item