हादसे के बाद प्रशासन बना सहारा, श्रद्धालुओं को सुरक्षित बस से भेजा गया गंतव्य तक

जौनपुर।अयोध्या से दर्शन कर काशी जा रहे छत्तीसगढ़ के श्रद्धालु सोमवार को जौनपुर के शिवापार बाईपास पर सड़क हादसे का शिकार हो गए। हादसे में जहां चार लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। इस दुखद घड़ी में प्रशासन ने संवेदनशीलता और मानवीय दृष्टिकोण का परिचय देते हुए घायलों के इलाज और श्रद्धालुओं की देखभाल को अपनी पहली प्राथमिकता बना लिया।

जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र, पुलिस अधीक्षक डॉ. कौस्तुभ कुमार समेत आला अधिकारियों ने सुबह से ही स्वयं मोर्चा संभाल लिया। जिला अस्पताल में घायलों के उपचार की व्यवस्था की गई, वहीं सुरक्षित श्रद्धालुओं को पुलिस लाइन लाकर अस्थायी रूप से ठहराया गया। वहां उनके लिए नाश्ता, भोजन, पेयजल और फल जैसी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई गईं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की संवेदनशीलता और मुख्य सचिव के निर्देशों के क्रम में प्रशासन ने यह सुनिश्चित किया कि कोई भी श्रद्धालु असहाय न महसूस करे। सहायक सम्भागीय अधिकारी जौनपुर की देखरेख में श्रद्धालुओं को सरकारी बस उपलब्ध कराई गई और भावनात्मक सहयोग के साथ उन्हें उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया। उनकी सुरक्षा और सहयोग के लिए दो पुलिसकर्मियों को भी साथ भेजा गया है।

बस रवाना होते समय जिलाधिकारी ने स्वयं श्रद्धालुओं से संवाद किया, उनका हालचाल जाना और भरोसा दिलाया कि प्रशासन हर कदम पर उनके साथ है। हादसे के दुःख के बीच प्रशासन की तत्परता और संवेदनशीलता ने श्रद्धालुओं के चेहरों पर भरोसे की किरण जगा दी।


Related

JAUNPUR 4837184738911745099

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item