दो सगे भाइयों की ताबड़तोड़ गोली मारकर हत्या

 मुंगराबादशाहपुर में डबल मर्डर से सनसनी, 


जौनपुर। जिले के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मझगवा रामनगर में शनिवार देर शाम उस समय हड़कंप मच गया जब अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दो सगे भाइयों की हत्या कर दी। वारदात इतनी भीषण थी कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतकों की पहचान शाहजहां (70)  एवं उनके छोटे भाई जहांगीर (65) के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि दोनों भाई किसी काम से घर लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने अचानक उन पर गोलियों की बौछार कर दी। कई गोलियां लगने से दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

स्थानीय लोगों की सूचना पर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बदमाशों की तलाश में 7 टीमों का गठन कर दिया है।

गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है, एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।


Related

JAUNPUR 6019944294520445030

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item