मानवता की मिसाल : दिव्यांग यात्रियों की मदद को आगे आए डॉक्टर

जौनपुर जंक्शन पर डेंटल सेंटर ने भेंट की व्हीलचेयर

जौनपुर। मानवीय संवेदनाओं की एक अनूठी मिसाल पेश करते हुए केयर डेंटल स्पेशिलिटी सेंटर, रुहट्टा/मल्हनी पड़ाव जौनपुर के डॉक्टर गौरव प्रकाश और डॉ तूलिका जौहरी ने दिव्यांग यात्रियों की रेल यात्रा को सुगम व सरल बनाने के लिए रविवार को जौनपुर जंक्शन पर व्हीलचेयर भेंट की। 

 मुख्य आरक्षण पर्यवेक्षक सुनील कुमार मिश्रा और अनुराग तिवारी को यह व्हीलचेयर सौंपते हुए डॉक्टरों ने संदेश दिया कि समाज के हर वर्ग के लिए सुविधाएं सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इस अवसर पर आरक्षण पर्यवेक्षक अनुराग तिवारी ने दोनों चिकित्सकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “केयर डेंटल स्पेशिलिटी सेंटर सदैव निस्वार्थ भाव से सामाजिक कार्यों में सहभागिता करता आ रहा है।” 

 इस पुनीत कार्य के साक्षी बने कार्यक्रम में शिवसभा फाउंडेशन के फाउंडर डॉ रणजीत सिंह “राजवाड़”, रानू बसगोती, लखन कुमार वर्मा, राजबहादुर राजभर और शालिनी यादव सहित कई सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

डाक्टर 581516748797771305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item