दरोगा पर फर्जी गुडवर्क करने का आरोप, मुख्यमंत्री से हुई शिकायत

 

जौनपुर। जिले के केराकत थाने के वर्तमान थाना प्रभारी और जलालपुर थाने के पूर्व थानाध्यक्ष दरोगा त्रिवेणी सिंह पर फर्जी गुडवर्क दिखाने और निर्दोष युवकों को झूठे मामलों में फंसाने का गंभीर आरोप लगा है। आरोप है कि दरोगा त्रिवेणी सिंह ने अपने सहयोगी पुलिसकर्मियों के साथ मिलकर एक युवक को उसके घर से जबरन उठाया और तीन दिनों तक थाने में बंद रखकर बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद एक माह पूर्व हुई छिनैती की घटना में उसे जबरन फंसाकर मामले का फर्जी खुलासा कर दिया गया।


यह गंभीर आरोप जलालपुर थाना क्षेत्र के भगरी गांव निवासी मनीष यादव ने रविवार को पत्र लिखकर  मुख्यमंत्री पोर्टल के माध्यम से दरोगा के विरुद्ध शिकायत करके मुख्यमंत्री से न्याय की गुहार लगाई है।

मनीष यादव का आरोप है कि जलालपुर पुलिस उनके भतीजे अमित यादव को बिना किसी वारंट या कानूनी कार्रवाई के घर से उठा ले गई और तीन दिनों तक थाने में रखकर अमानवीय यातना दी गई। जब मनीष का भांजा देवेश थाने जाकर अमित पर लगे आरोपों की जानकारी लेने पहुँचा, तो वर्दी की ताकत में चूर दरोगा त्रिवेणी सिंह ने उसे भी बेरहमी से पीट दिया।

मनीष का कहना है कि चौथे दिन पुलिस ने एक मनगढ़ंत कहानी बनाकर उनके भतीजे अमित और गांव के एक अन्य युवक साहिल को छिनैती के मामले में फंसाकर जेल भेज दिया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि दरोगा त्रिवेणी सिंह अपने फर्जी गुडवर्क दिखाने की होड़ में निर्दोष युवकों को अपराधी साबित करने में लगे हैं।

मनीष यादव ने स्पष्ट किया कि वे इस अन्याय के खिलाफ अंतिम सांस तक लड़ाई लड़ते रहेंगे और दोषी दरोगा तथा पुलिसकर्मियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कराकर रहेंगे।

Related

डाक्टर 3430497466747816076

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item