शिक्षक पर जानलेवा हमला करने वाले हमलावरों को जल्द करे गिरफ्तार :अमित सिंह

 शिक्षक के हमलावरों को गिरफ्तार करने हेतु एसपी को ज्ञापन दिया शिक्षक संघ 

जौनपुर । शिक्षक संतोष यादव पर प्राणघातक हमला कर उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनकर फरार आरोपितों की गिरफ्तारी व उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग को लेकर सोमवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में संगठन के लोगों ने पुलिस अधीक्षक डा. कौस्तुभ कुमार को ज्ञापन दिया। एसपी ने उन्हें कड़ी कार्रवाई करने के लिए आश्वस्त किया। 

बक्शा थाना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय ऊदपुर में तैनात प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष यादव सोमवार को अपने मूल आवास कंधरपुर मार्निंग वॉक करने के दौरान नकाबपोश मोटर साइकिल सवार बदमाशों ने उनका सोने की चेन व ब्रेसलेट छीनने का प्रयास किया विरोध करने में बदमाशों ने उनके पैर में गोली मार दी। उनका इलाज वाराणसी में चल रहा है। गोली लगने की सूचना पाते ही संगठन के लोग जिला अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी लिया। उक्त घटना से जिले के शिक्षकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। आरोपितों की धर पकड़ व मामले की गंभीरता को तत्काल संज्ञान में लेते हुए शिक्षक संगठन पुलिस अधीक्षक से मुलाकात किया। उसके बाद क्षेत्राधिकारी सदर परमानंद कुशवाहा को भी ज्ञापन देकर मामले में उचित कार्रवाई करने की मांग किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अगर आरोपित जल्द गिरफ्तार नहीं हुए तो हम आंदोलन को बाध्य होगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। 

ज्ञापन देने वालो में जिलाध्यक्ष अमित सिंह के साथ साथ शैलेंद्र सिंह, राजेश सिंह टोनी, संतोष सिंह बघेल, अनुज सिंह जितेंद्र उपाध्याय डॉ साकेत सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7372429876256470917

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item