डीएम ने किया कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण

 

जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ0 दिनेश चंद्र के द्वारा कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा का औचक निरीक्षण किया गया।     

                     निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र में लगे हुए धान सहित अन्य सब्जियों की फसल को देखते हुए धान के विभिन्न प्रजातियों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई।

          उन्होंने हाइटेक नर्सरी का भी जायजा लिया और निर्देशित किया कि जो भी कमी है, इसे शीघ्र ठीक करा लिया जाए। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की हाईटेक नर्सरी जनपद के किसानों के लिए तकनीकी ज्ञान का उत्कृष्ट स्रोत है, जिससे गुणवत्तापूर्ण पौध सामग्री समय पर उपलब्ध कराई जा सकती है।

             जिलाधिकारी ने कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों को निर्देशित किया कि किसानों को उन्नत उद्यानिकी पद्धतियों, सब्जी एवं फल उत्पादन की आधुनिक तकनीक तथा पौध संरक्षण के उपायों की जानकारी निरंतर प्रदान की जाए, ताकि किसान अधिक लाभ प्राप्त कर सकें।

             इस अवसर पर कृषि विज्ञान केंद्र बक्सा के अधिकारी, कर्मचारी सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

JAUNPUR 7705824068282277148

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item