एक के बाद एक लगातार तीन बेटियां पैदा होने से पिता ने आपा खोया, मासूम बेटी को नदी में फेंका

 शव बरामद करने में जुटी पुलिस, देर शाम तक नहीं मिला मासूम का शव

संजय शुक्ल

केराकत( जौनपुर)। लगातार एक के बाद एक बेटी पैदा होने से दुःखी एक पिता ने डेढ़ साल की अपनी तीसरी बेटी को गोमती नदी में फेंक दिया। घटना की जानकारी होते ही क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। थानागद्दी पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मछुआरो की मदद से नदी में बेटी की तलाश की जा रही है। खबर लिखे जाने तक शव को बरामद नहीं किया जा सका था। 

दिल दहला देने वाली घटना केराकत कोतवाली थाना क्षेत्र के खर्गसेनपुर गांव की है। गांव का अशोक कुमार विश्वकर्मा बुधवार की सुबह करीब साढ़े आठ बजे अपनी डेढ़ साल की बेटी रूबी को टहलाते घुमाते पड़ोसी गांव टड़वा के गोमती नदी के किनारे ले गया और उसे नदी में फेंक दिया। 

घटना को नदी उस पार बैठे कुछ मल्लाहों ने देखा और चिल्लाकर अन्य लोगों को बताते हुए बेटी को बचाने के लिए नदी में कूद गए। लेकिन घटना स्थल की दूरी अधिक होने के चलते वे कुछ नहीं कर पाए और नदी के तेज बहाव में मासूम बेटी लापता हो गई। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फ़ैल गई। मौके पर पहुंची थानागद्दी पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। 

बाद में सीओ अजीत रजक और कोतवाल दिपेन्द्र सिंह भी मौके पर पहुंच गए। अशोक की पत्नी संजू ने पुलिस बताया कि तीसरी बेटी के पैदा के बाद से अशोक अक्सर घर झगड़ा करता था। संजू ने बताया कि अशोक लड़का चाहता था लेकिन लड़की पैदा हो गई। 

45 वर्षीय अशोक जीविकोपार्जन के लिए मुंबई रहता है। उसकी पत्नी और बेटियां खर्गसेनपुर गांव में रहती हैं। उसके दो बेटियां हैं। बड़ी बेटी आकांक्षा 18 साल की है जबकि दूसरी बेटी सृष्टि 13 साल की। घटना से पूरे गांव आश्चर्य चकित है। कोतवाल दिपेन्द्र सिंह ने बताया कि कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related

JAUNPUR 5157650986503779567

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item