कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष के पिता का निधन, जिले में शोक की लहर

 

जौनपुर। कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष राकेश सिंह "डब्बू" के 75 वर्षीय पिता अमर बहादुर सिंह का शुक्रवार की रात हृदयगति रुकने से निधन हो गया। उनके अचानक निधन की सूचना मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों में शोक की लहर दौड़ गई।

शनिवार सुबह से ही उनके पैतृक गांव शिवापार में लोगों का तांता लगा हुआ है। क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और शुभचिंतक पहुंचकर परिवार को सांत्वना दे रहे हैं। गांव का माहौल पूरी तरह गमगीन है।

अमर बहादुर सिंह स्वर्गीय पूर्व विधायक तेज बहादुर सिंह के छोटे भाई थे और क्षेत्र में सरल स्वभाव तथा सामाजिक कार्यों के लिए विशेष रूप से सम्मानित माने जाते थे।

परिजनों ने बताया कि रात में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी हृदयगति रुक गई, जिससे उनकी मृत्यु हो गई। निधन की खबर से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।


Related

JAUNPUR 3489687415289368976

एक टिप्पणी भेजें

  1. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान प्रदान करें एवं परिवार को असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। ॐ शान्ति ॐ।

    जवाब देंहटाएं

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item