“बेटी पढ़ेगी तो समाज बढ़ेगा”: रजत जयंती पर गूंजा महिला शिक्षा का संदेश

वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रजत जयंती समारोह धूमधाम से सम्पन्न

खेतासराय, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के वासुदेव तपेश्वरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में रजत जयंती समारोह हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर छात्राओं द्वारा आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी, रंगोली एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से राष्ट्रभक्ति, सामाजिक चेतना और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव ने कहा कि बालिका के बिना समाज अधूरा है और शिक्षा हर वर्ग के लिए अनिवार्य है। महिला शिक्षा पर जोर देते हुए उन्होंने कहा, “बेटा पढ़ता है तो एक घर शिक्षित होता है, जबकि बेटी पढ़ती है तो पूरा समाज शिक्षित होता है। बिना शिक्षा के सभ्य समाज की कल्पना अधूरी है।”
उन्होंने विद्यालय के विकास कार्यों के लिए अपनी निधि से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।

कार्यक्रम की शुरुआत इफ्फत, मरियम, अनन्या, नाजमा एवं स्नेहा द्वारा सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद आकांक्षा, सपना, दीपशिखा एवं साथियों ने गणेश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया। ‘सेव द गर्ल्स’ अभियान पर आधारित एकांकी अलीजा, सृष्टि, आराध्या और तान्या द्वारा प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत की गई।

देशभक्ति से ओत-प्रोत कौव्वाली “बर्बाद करके छोड़ेंगे उनके वतन को हम…” मरियम, अलीबा, स्नेहा, नंदिनी, जसमीना एवं गरिमा ने प्रस्तुत कर खूब तालियां बटोरीं। वहीं वृद्धाश्रम पर आधारित नाट्य प्रस्तुति अंशिका, उजाला, रंगीला एवं किंजल ने समाज को आईना दिखाया। इसके अलावा शिव तांडव नृत्य, आर्मी डांस, लोकगीत एवं बॉलीवुड नृत्य की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम से पूर्व राज्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी एवं रंगोली का अवलोकन किया तथा एनसीसी कैडेट्स की सलामी भी ली। विद्यालय के संरक्षक अनिल उपाध्याय ने अतिथियों का अंगवस्त्र व माल्यार्पण कर स्वागत किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के चेयरमैन वसीम अहमद ने की। प्रधानाचार्या सुनीता मिश्रा ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की।

इस अवसर पर जगदंबा पांडेय, पीसी पांडेय, वीरेंद्र प्रताप सिंह, रूपेश गुप्ता, परवेज आलम, मनीष गुप्ता, प्रधानाचार्य दिनेश गुप्ता, राजेश यादव, बीके रूही, बीके रुचि, प्राचार्य विनय सिंह, विभा पांडेय, किश्वर सिद्दिकी, राजेश राव, अभिलाष यादव सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
अंत में संरक्षक अनिल उपाध्याय ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।



Related

JAUNPUR 1274681573517016857

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item