शीतलहर और घने कोहरे के चलते जौनपुर में स्कूलों के समय में बदलाव

जौनपुर। जनपद में पड़ रही भीषण ठंड और गलन को देखते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ० गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी डॉ० दिनेश चंद्र की अनुमति से आठवीं तक के समस्त बोर्डों के विद्यालयों  के खुलने का समय अग्रिम आदेश तक परिवर्तित करके सुबह दस बजे और बंद होने का समय तीन बजे निर्धारित कर दिया है।

जनपद के समस्त खंड शिक्षा अधिकारियों को इसका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करवाने को कहा गया है।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने जिलाधिकारी महोदय से कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता की कमी और बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्कूलों के संचालन  का समय परिवर्तन की मांग बुधवार को की थी।



Related

डाक्टर 1997846168484567048

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item