हाईकोर्ट में PIL की खबर से अटाला मस्जिद की दुकानदरों में मचा हड़कंप

 

जौनपुर । जनपद की ऐतिहासिक अटाला जामा मस्जिद एक बार फिर सुर्खियों में है। मस्जिद परिसर में बनी दुकानों को ध्वस्त किए जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट प्रयागराज में जनहित याचिका दायर होने की खबर मिलते ही दुकानदारों में हड़कंप मच गया है।

जौनपुर का अटाला मस्जिद बीते कई वर्षों से सुर्खियों में है, स्वराज वाहिनी संस्था के संतोष मिश्रा नामक व्यक्ति ने अटाला जामा मस्जिद परिसर में बनी करीब 50 दुकानों के ध्वस्तीकरण की मांग को लेकर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की है। हाईकोर्ट ने इस याचिका को जनहित याचिका (PIL) के रूप में सुनवाई योग्य मानते हुए कहा है कि मामला जनहित से जुड़ा है, इसलिए इसकी सुनवाई PIL के तौर पर की जाएगी।

 जनहित याचिका दायर होने के बाद दुकानदारों में हड़कंप मच गया है। दुकानदार शमीम अहमद का दावा है कि वे 50 वर्षों से भी अधिक समय से यहां दुकानें खोलकर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। अचानक ध्वस्तीकरण की मांग ने उनकी रोज़ी-रोटी पर सवालिया निशान खड़ा कर दिया है।

   वहीं दूसरी ओर स्थानीय नागरिक कमाल आज़मी का आरोप है कि इस पूरे मामले को राजनीतिक रंग देकर हिंदू-मुस्लिम का मुद्दा बनाया जा रहा है, जबकि असल सवाल आजीविका और विरासत से जुड़ा है। 


Related

डाक्टर 6797492203038722882

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item