कोहरे की चादर तनी, सर्द पछुआ हवाओं ने बढ़ाई गलन
https://www.shirazehind.com/2026/02/blog-post_48.html?m=0
जौनपुर। बुधवार की सुबह से ही समूचा मछलीशहर तहसील क्षेत्र घने कोहरे की चपेट में है।रात से चल रही पछुआ सर्द हवाओं ने गलन बढ़ा दी है।लोग सुबह से ही अलाव से चिपके हुए हैं। दृश्यता कम होने से वाहन सड़कों पर रेंगते हुए चल रहे हैं।बाइक सवार लोगों के जैकेट और ग्लब्ज कोहरे से भीगे गये हैं।मंगलवार को दोपहर बाद मौसम ने पलटी मारी है। बीते कल हुई बूंदाबांदी से तापमान में गिरावट आ गई है। तापमान में गिरावट गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद रहेगा। कोहरे के कारण जंघई जंक्शन रेलवे स्टेशन पर सुबह आने वाली ट्रेनों में बुन्देलखण्ड एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से दो घंटे,काशी एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे बिलम्ब से चल रही है।

