जायसवाल समाज के 5 युवाओं को शासन ने नामित किया सभासद

 जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति ने दी बधाई

जौनपुर। उत्तर प्रदेश शासन से नामित 5 स्वजातीय सभासदों को जौनपुर जायसवाल समाज सेवा समिति की ओर से बधाई दी गयी। इस आशय की जानकारी देते हुये जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संदीप जायसवाल को नगर पालिका परिषद जौनपुर का सभासद नामित किया गया। साथ ही विजेंद्र जायसवाल को नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर, रूपेश जायसवाल को नगर पालिका परिषद शाहगंज, शुभम जायसवाल को नगर पंचायत खेतासराय एवं रोहित जायसवाल को नगर पंचायत मड़ियाहूं से सभासद नामित किया गया है। वहीं इसकी जानकारी होने पर जिला उपाध्यक्ष राजेश जायसवाल, आशुतोष जायसवाल, राधेरमण जायसवाल, संतोष जायसवाल, इं. कृष्ण कुमार जायसवाल, नगर अध्यक्ष पवन जायसवाल, सभासद दीपक जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बन्धुओं ने उपरोक्त नामित सभासदों को बधाई दिया। साथ ही शासन के इस निर्णय की सराहना करते हुये नामित सभासदों के उज्ज्वल भविष्य की कामना किया।

Related

डाक्टर 7471041165304638254

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item