ओवरटेक को लेकर विवाद, मनबढ़ों ने कार सवार भाइयों को पीटकर किया लहूलुहान

 

जफराबाद (जौनपुर)। क्षेत्र के जलालपुर थाना अंतर्गत सैदपुर गांव स्थित पुलिया के पास रविवार देर रात ओवरटेक को लेकर हुए विवाद में बाइक सवार मनबढ़ युवकों ने कार सवार दो भाइयों पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार जफराबाद क्षेत्र के सखोई गांव निवासी जंगबहादुर यादव और कुंवर बहादुर यादव परिवार के कुछ सदस्यों के साथ कार से केराकत क्षेत्र के बेलाव बाजार खरीदारी करने गए थे। वहां आवश्यक सामान न मिलने पर वे लोग उसे लेने के लिए कल्याणपुर बाजार की ओर जा रहे थे।

बताया जाता है कि बेलाव पुल के पास बाइक से जा रहे कुछ युवकों से ओवरटेक को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इसके बाद जब कार सैदपुर गांव के पास स्थित पुलिया तक पहुंची, तभी बाइक सवार युवक कार को ओवरटेक कर रास्ते में रोक लिए।

कार रुकते ही तीनों युवकों ने लोहे के पंच से जंगबहादुर यादव पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। भाई को बचाने के लिए कुंवर बहादुर यादव जैसे ही कार से बाहर निकले, हमलावरों ने उन पर भी हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से कार में बैठी महिला घबरा गई और शोर मचाने लगी।

इसी दौरान हुसेपुर गांव निवासी शैलेश यादव अपने एक साथी के साथ बाइक से वहां पहुंचे। दोनों ने हस्तक्षेप कर किसी तरह दोनों भाइयों को हमलावरों से छुड़ाया। इसके बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

घायल दोनों भाई कल्याणपुर बाजार पहुंचकर एक निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराने लगे। इसी बीच गश्त पर निकली थानाध्यक्ष ऋतु जैन अपने सहयोगी श्रीप्रकाश शुक्ल के साथ मौके पर पहुंच गईं और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की सूचना जलालपुर थानाध्यक्ष गजानंद चौबे को दी।

जलालपुर थानाध्यक्ष ने उपनिरीक्षक रामअवतार को पुलिस बल के साथ मौके पर भेजकर जांच शुरू करा दी है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Related

डाक्टर 7527381508583753097

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item