पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में टीडीपीजी कॉलेज का दबदबा
https://www.shirazehind.com/2026/03/blog-post_408.html?m=0
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ चुनाव में इस बार टीडीपीजी कॉलेज का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला। अध्यक्ष पद पर डॉ. राहुल सिंह तथा महामंत्री पद पर डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जीत दर्ज की।
दोनों प्रमुख पदों पर एक ही कॉलेज के प्रत्याशियों की जीत ने टीडीपीजी कॉलेज की मजबूत पकड़ को साबित कर दिया। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और विजयी प्रत्याशियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. राहुल सिंह ने इसे शिक्षकों के विश्वास की जीत बताया, वहीं महामंत्री डॉ. शैलेन्द्र कुमार सिंह ने शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करने की बात कही।
शिक्षक संघ चुनाव को लेकर पहले से ही कड़ा मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन परिणामों ने यह स्पष्ट कर दिया कि इस बार टीडीपीजी कॉलेज का प्रभाव निर्णायक रहा।


पुनः दलालों का अधिकार हुआ
जवाब देंहटाएंअब यह दो वर्ष खुब लुट पाट करेंगे