घरेलू गैस सिलेण्डरों की आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही: जिलापूर्ति अधिकारी

जौनपुर। जिलापूर्ति अधिकारी ने बताया कि वर्तमान वैश्विक परिदृश्य के दृष्टिगत जनपद के समस्त एल0पी0जी0 कनेक्शनधारकों को 92 गैस एजेन्सियों के माध्यम से घरेलू गैस सिलेण्डरों की सतत् आपूर्ति सुनिश्चित करायी जा रही है। विगत माहों की भॉति ही बुकिंग के सापेक्ष नियत समयावधि में ही होम डिलीवरी के माध्यम से गैस सिलेण्डर उपलब्ध कराये जा रहे हैं। जनपद में पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेण्डर का स्टॉक उपलब्ध है। उन्होंने आमजन से अपील किया कि कोई भी उपभोक्ता बिना बुकिंग कराये गैस सिलेण्डर प्राप्त करते हेतु अनावश्यक रूप से गैस एजेन्सी एवं गैस गोदाम पर भीड़ न लगाये। प्रमुख गैस कम्पनियों द्वारा उपलब्ध कराये गये बुकिंग ऐप्स व हेल्पलाइन नम्बर पर घर बैठे ही ऑनलाइन के माध्यम से अपना कुकिंग गैस बुक कर होम डिलीवरी के माध्यम से प्राप्त करें। बुकिंग कन्फर्म होने के लगभग 3 से 4 दिवस के भीतर आपके घर गैस की होम डिलीवरी हो जायेगी। यदि उपर्युक्त प्रक्रिया के अन्तर्गत किसी भी प्रकार की समस्या हो रही है तो कम्पनीवार दिये गये निम्न दूरभाष नम्बरों पर सम्पर्क कर कम्पनी के विक्रय अधिकारियों से सहायता प्राप्त कर सकते हैं- असिस्टेन्ट मैनेजर एल0पी0जी0 सेल्स आई0ओ0सी0एल0 रविकान्त 7351348565, मैनेजर सेल्स एल0पी0जी0 बी0पी0सी0एल0 गाजीपुर सेल्स एरिया/जौनपुर निहाल पाण्डेय 9334431461, असिस्टेन्ट सेल्स मैनेजर एल0पी0जी0 एच0पी0सी0एल0, सुल्तानपुर सेल्स एरिया/जौनपुर अरूण कुमार 


9621980539m

Related

JAUNPUR 2408052350006822196

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item