बड़ेरी ग्राम की बेटी रिचा सिंह बनीं नायब तहसीलदार, गांव में जश्न का माहौल

 

जौनपुर। मड़ियाहूं तहसील अंतर्गत बड़ेरी ग्राम सभा में उस समय खुशी की लहर दौड़ गई जब गांव की बेटी कुमारी रिचा सिंह ने पीसीएस परीक्षा 2024 में प्रथम प्रयास में ही सफलता प्राप्त कर नायब तहसीलदार के पद पर चयनित होकर इतिहास रच दिया।

रिचा सिंह, जो कि सेंट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज में कार्यरत सहायक लिपिक धीरेन्द्र सिंह की बड़ी पुत्री हैं, ने अपनी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा गांव बड़ेरी में ही हुई। इसके बाद उन्होंने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की पढ़ाई सेंट एन्थोनी कान्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज प्रयागराज से पूरी की।

उच्च शिक्षा के तहत रिचा ने बीएससी की पढ़ाई वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से तथा पोस्ट ग्रेजुएशन इलाहाबाद स्टेट यूनिवर्सिटी से पूर्ण किया। इसके बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी शुरू की और बिना किसी कोचिंग संस्थान के सहयोग के प्रथम प्रयास में ही सफलता हासिल कर ली।

इस उपलब्धि के पीछे उनके छोटे भाई शिवम सिंह (जेआरएफ, अर्थशास्त्र) का मार्गदर्शन, मामा अवनीश सिंह (सहायक अध्यापक, कम्पोजिट विद्यालय तारा उमरी, मुफ्तीगंज) का सहयोग तथा माता-पिता का आशीर्वाद प्रमुख रहा।

रिचा की इस सफलता से न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे गांव और जनपद में गर्व और उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों ने इसे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

Related

डाक्टर 1912708107034672946

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item