सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के तहत व्याख्यान कार्यक्रम आयोजित

 

जौनपुर। ‘मिशन शक्ति फेज-5’ के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज सल्तनत बहादुर पीजी कॉलेज में एक प्रभावशाली व्याख्यान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं को जागरूक करना तथा उनके ज्ञान में वृद्धि करना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अंग्रेजी विभाग के डॉ. बृजेश मिश्रा ने अपने गूढ़ एवं प्रेरणादायक विचारों से छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं सामाजिक जागरूकता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को सशक्त बनने के लिए प्रेरित किया।

इस दौरान छात्र शिवांग सिंह, छात्रा शिवानी तिवारी, काजल उपाध्याय, रजनी, खुशी, आंचल एवं सिद्धार्थ सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी अपने विचार व्यक्त कर कार्यक्रम को सफल बनाया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. सुनील प्रताप सिंह ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने छात्र-छात्राओं को ज्ञान एवं संस्कार रूपी पूंजी से सशक्त बनने पर जोर दिया तथा जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए महत्वपूर्ण सूक्तियों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया।

कार्यक्रम का आयोजन मिशन शक्ति संयोजक डॉ. पूनम श्रीवास्तव द्वारा किया गया। इस अवसर पर डॉ. शशिकला सिंह, डॉ. किरन यादव, डॉ. प्रियंका मौर्या, डॉ. रेखा मिश्रा सहित अन्य शिक्षकगण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सफल संचालन महाविद्यालय की छात्रा अंजली पाल ने किया।

Related

डाक्टर 5823969280952674743

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item