ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा करने का आरोप

 

जफराबाद।सिरकोनी ब्लॉक के बदलपुर गांव में ग्राम सभा की बंजर जमीन पर एक व्यक्ति पर अवैध कब्जा करने का आरोप लगा है।गुरुवार को ग्राम प्रधान संजय सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने उक्त अधिवक्ता पर सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने,फर्जी दस्तावेज बनाने और धमकाने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी डॉ दिनेश चंद्र  शिकायत की है।

 बदलपुर गांव निवासी ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि गांव के गाटा संख्या 276 की बंजर भूमि पर सुजीत कुमार यादव पुत्र श्यामनाथ यादव ने अवैध कब्जा कर निर्माण कर लिया है। यह भूमि ग्राम सभा की है।

ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि सुजीत कुमार यादव उन्हें घरों को गिराने की धमकी दे रहे हैं और नए निर्माण में बाधा डाल रहे हैं। वह ग्रामीणों को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल भेजने और उनके घर गिराने की धमकी भी देते हैं, यदि वे शिकायत करते हैं।

ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से इस मामले में स्वतः संज्ञान लेने, सुजीत कुमार यादव के खिलाफ सरकारी संपत्ति पर अवैध कब्जा, फर्जी कागजात बनाने और धमकी देने के आरोप में एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। उन्होंने दोषी के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई और उच्च-स्तरीय जांच पूरी होने तक उनके अधिवक्ता पेशे पर रोक लगाने की भी अपील की है।

शिकायतकर्ताओं में अरुण कुमार यादव, संजय सिंह, देवराज सिंह, बांकेलाल यादव, दयाराम यादव, जंगी यादव, देवराज यादव, रामहरण यादव, जियाराम यादव, भगेलू यादव, सतिराम यादव, वैद्यनाथ यादव, राजेश यादव, रत्तीराम यादव और रामायण सहित अन्य ग्रामीण शामिल हैं।

Related

डाक्टर 8525599588492162340

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item