अर्ह मतदाता न छूटे, सूची की शुद्धता पर विशेष जोर: एस. राजलिंगम
https://www.shirazehind.com/2026/04/blog-post_36.html?m=0
जलालपुर, जौनपुर। मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम ने जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. दिनेश चंद्र की उपस्थिति में बयालसी इंटर कॉलेज में विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत निर्वाचन संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने विधानसभा क्षेत्र 371-जफराबाद के अंतर्गत बूथ संख्या 293 एवं 294 का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही आगामी 10 अप्रैल को होने वाले निर्वाचक नामावली के अनंतिम प्रकाशन के दृष्टिगत प्रारूप 1 से 8 तक का गहन निरीक्षण किया।
मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि किसी भी दशा में कोई भी अर्ह मतदाता छूटने न पाए, यह हर हाल में सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने मतदाता सूची की शुद्धता एवं पारदर्शिता पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उप जिला निर्वाचन अधिकारी परमानंद झा, ईआरओ जफराबाद अजय उपाध्याय, ईआरओ केराकत शैलेंद्र कुमार सहित एईआरओ, सुपरवाइजर व बीएलओ मौजूद रहे।

