Page

Pages

बुधवार, 10 जून 2026

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गौरी शंकर धाम में हुआ विशेष पूजन, सांसद सीमा द्विवेदी ने किया जलाभिषेक

जौनपुर। देश के यशस्वी एवं जनप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में सोमवार को जौनपुर के सुप्रसिद्ध धार्मिक स्थल श्री गौरी शंकर धाम मंदिर में भव्य एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का विधिवत जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं विशेष पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि, सुरक्षा तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना की।
वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सांसद सीमा द्विवेदी ने भगवान शिव का पूजन-अर्चन कर राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष भारत के इतिहास में "सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण" के स्वर्णिम काल के रूप में दर्ज हुए हैं। उन्होंने कहा कि आज भारत विश्व मंच पर एक सशक्त राष्ट्र के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर चुका है। कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति, अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण तथा करोड़ों गरीबों को आवास, मुफ्त राशन, स्वास्थ्य बीमा और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध कराना मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धियां हैं।
उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश के प्रधान सेवक के प्रति जनता के विश्वास, प्रेम और कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है। गौरी शंकर धाम की पावन धरती से यह संदेश गया है कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से "विकसित भारत" के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अजय सरोज, मंडल अध्यक्ष संतोष पासी, सुधीर तिवारी, शिव प्रकाश सिंह, श्रीमती सुमन द्विवेदी, मनोज द्विवेदी, शिवम सिंह, चंचल सिंह, दीपक तिवारी, दिनेश मिश्रा, पप्पू मिश्रा, अंजनी तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें