हज का मुकद्दस सफर पूरा कर लौटे हाजी, जौनपुर में हुआ जोरदार इस्तकबाल

 

जौनपुर। सऊदी अरब के मक्का मुकर्रमा से हज की फरीजा अदा कर लौटने वाले हाजियों की वापसी का सिलसिला अंतिम चरण में पहुंच गया है। इसी क्रम में जौनपुर से हज यात्रा पर गए हाजियों का एक जत्था लगभग 40 दिनों का मुकद्दस सफर पूरा कर सकुशल अपने वतन लौट आया।

हाजियों में उर्दू बाजार, सुतहट्टी बाजार, रिजवी खां (अटाला के पीछे) सहित जनपद के विभिन्न क्षेत्रों के लोग शामिल रहे। उनके जौनपुर पहुंचने पर सैकड़ों लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। स्वागत के दौरान नारे लगाए गए, फूल-मालाएं पहनाई गईं और हाजियों को हज की मुबारकबाद दी गई।

इस अवसर पर मरकजी सीरत कमेटी के पूर्व अध्यक्ष हफीज शाह ने बताया कि जौनपुर से हज पर गए कुल 68 लोग अलग-अलग दिनों में अपनी हज यात्रा पूरी कर सकुशल वापस लौट चुके हैं। उन्होंने कहा कि इसके अलावा निजी कंपनियों के माध्यम से हज पर गए हाजी भी अपने घर लौट आए हैं। इस प्रकार जनपद के सभी 68 हाजी इस वर्ष हज का पवित्र सफर पूरा कर सुरक्षित वापस आ चुके हैं।

हाजियों की वापसी से उनके परिवारों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है तथा लोगों ने उनके स्वस्थ एवं सकुशल लौटने पर अल्लाह का शुक्र अदा किया।

Related

JAUNPUR 5330732336398836531

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item