खेत की मिट्टी के विवाद में बुजुर्ग की पीट-पीटकर ह*त्या, चार आरोपी गिरफ्तार

 धरौरा गांव में लोहे की रॉड से हमले का आरोप, उपचार के दौरान हुई मौ*त; गांव में तनाव, पुलिस तैनात

केराकत, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के धरौरा गांव में खेत में मिट्टी डालने और रास्ते के पुराने विवाद को लेकर शुरू हुआ विवाद खू*नी संघर्ष में बदल गया। घटना में गंभीर रूप से घायल हुए 65 वर्षीय रामदुलार सरोज की उपचार के दौरान मौ*त हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चार नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

मृतक के पुत्र लोहा सरोज द्वारा पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, सोमवार रात रामदुलार सरोज खाना खाने के बाद घर पर सो रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान सतीश, शुभम, अमरेश समेत अन्य लोग पुराने रास्ते के विवाद को लेकर उनके घर पहुंचे और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजन उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों के अनुसार मामले की गहन जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, हालांकि पुलिस का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है। मृतक की बहू पूजा सरोज ने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने उनके ससुर की हत्या की है, उन्हें फांसी की सजा मिलनी चाहिए।

Related

JAUNPUR 5776585594882967161

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item