जौनपुर के प्रो. अजय कुमार दुबे को नेपाल में मिला ‘अंतरराष्ट्रीय ज्ञान गौरव सम्मान’
नेपाल के में 15 एवं 16 जून 2026 को आयोजित द्विदिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी “शिक्षा, साहित्य, समाज और संस्कृति का वैश्विक विमर्श : चुनौतियाँ, अवसर एवं संभावनाएँ” में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। यह सम्मान अध्यापन कार्य, शैक्षिक एवं प्रशासनिक दायित्वों के सम्यक निर्वहन तथा शिक्षा क्षेत्र में उनके महत्वपूर्ण योगदान के लिए दिया गया।
नेवढ़िया क्षेत्र के रिकेबीपुर निवासी प्रो. दुबे की प्रारंभिक उच्च शिक्षा टी.डी. कॉलेज जौनपुर से ही हुई। एम.एड. अध्ययन के दौरान वर्ष 1997 में उन्होंने यूजीसी नेट (जेआरएफ) परीक्षा उत्तीर्ण की और वर्ष 1998 से टी.डी. कॉलेज के शिक्षक शिक्षा विभाग में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
प्रो. दुबे ने में सदस्य कार्य परिषद, डीन शिक्षा संकाय, सदस्य विद्या परिषद, अध्ययन परिषद, परीक्षा समिति, प्रवेश समिति तथा मेडल एडवाइजरी कमेटी सहित अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का सफल निर्वहन किया है। वर्तमान में वह महाविद्यालय की वार्षिक पत्रिका ‘मंथन’ के मुख्य संपादक भी हैं।
शैक्षिक जगत में उनकी पहचान एक प्रतिष्ठित शोधकर्ता और लेखक के रूप में है। देश-विदेश की संगोष्ठियों में उन्होंने सैकड़ों शोधपत्र प्रस्तुत किए हैं। इसके अलावा 12 पुस्तकों का लेखन एवं संपादन, विभिन्न शोध पत्रिकाओं के संपादक के रूप में योगदान तथा उनके निर्देशन में शिक्षा संकाय के 16 शोधार्थियों द्वारा पीएचडी उपाधि प्राप्त करना उनकी अकादमिक उपलब्धियों में शामिल है।
प्रो. दुबे वर्तमान में रोवर्स-रेंजर्स के जिला कमिश्नर का दायित्व भी निभा रहे हैं। सामाजिक एवं शैक्षिक गतिविधियों में सक्रिय रहने वाले प्रो. दुबे पूर्व में के जिला प्रमुख और प्रांत उपाध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी कार्य कर चुके हैं।
उनके सम्मानित होने पर शिक्षाविदों, सामाजिक संगठनों, महाविद्यालय परिवार तथा शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जौनपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

