सोख्ता बनाने के विवाद में मारपीट, नौ के खिलाफ मुकदमा

 

गौराबादशाहपुर (जौनपुर): गौरा बादशाहपुर थाना क्षेत्र के लुरखुरी गांव में जमीन पर सोख्ता बनाने को लेकर हुए विवाद में मारपीट हो गई। आरोप है कि विरोध करने पर विपक्षियों ने घर में घुसकर लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से हमला कर दिया। घटना में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव निवासी विजय कुमार यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी जमीन पर विपक्षी जबरन सोख्ता बना रहे थे। विरोध करने पर संजय यादव, संतोष यादव, अरविंद यादव, रामआसरे यादव, दिवाकर यादव, मुलायम यादव, अनिल यादव, सुनील यादव और काशी यादव ने गाली-गलौज करते हुए हमला कर दिया। मारपीट में विजय के अलावा उनके चाचा विरवल यादव और रमेश यादव घायल हो गए। पुलिस ने नौ नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक राम लाल को सौंप दी है।

Related

डाक्टर 8121514991790093355

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item