डीएम-एसएसपी ने जिला कारागार का किया औचक निरीक्षण, सुरक्षा व सुविधाओं का लिया जायजा


जौनपुर। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार  को जिला कारागार का मासिक औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं और साफ-सफाई का जायजा लिया। अधिकारियों ने बैरकों, भोजनालय, चिकित्सालय, पेयजल व्यवस्था तथा कारागार परिसर का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बंदियों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और कारागार प्रशासन को शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा करते हुए सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने तथा नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी और एसएसपी ने भोजन की गुणवत्ता, स्वास्थ्य सेवाओं एवं स्वच्छता व्यवस्था का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नगर आयुष श्रीवास्तव, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर/अपराध गोल्डी गुप्ता सहित कारागार प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।

Related

डाक्टर 2935840819818829513

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item