15 दिनों से अंधेरे में गांव, ट्रांसफार्मर फुंका, ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी

जौनपुर। जफराबाद विधानसभा क्षेत्र के जलालपुर स्थित पूरेवं बाजार (बड़कू हनुमान जी मंदिर के पास) में पिछले 15 दिनों से बिजली आपूर्ति ठप होने से ग्रामीणों का जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। 63 केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर जल जाने के बाद से पूरे इलाके में अंधेरा पसरा हुआ है। सबसे अधिक परेशानी किसानों को उठानी पड़ रही है, क्योंकि धान की रोपाई के महत्वपूर्ण समय में सिंचाई पूरी तरह बाधित हो गई है।

ग्रामीणों के अनुसार बिजली न होने से नलकूप और विद्युत मोटर बंद पड़े हैं, जिससे खेतों तक पानी नहीं पहुंच पा रहा है। धान की रोपाई का समय तेजी से निकलता जा रहा है और पानी के अभाव में फसल प्रभावित होने की आशंका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बिजली बहाल नहीं हुई तो उनकी मेहनत और हजारों रुपये की लागत बर्बाद हो जाएगी।

एक स्थानीय किसान ने बताया, "धान की रोपाई का समय निकल रहा है। 15 दिनों से बिजली नहीं है। अधिकारी केवल आश्वासन दे रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।"

ग्रामीणों का आरोप है कि ट्रांसफार्मर बदलने के लिए विद्युत विभाग के अधिकारियों से कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक नया ट्रांसफार्मर नहीं लगाया गया। इससे लोगों में बिजली विभाग के प्रति भारी नाराजगी है।

इतना ही नहीं, स्थानीय लोगों ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों पर भी उपेक्षा का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि संकट की इस घड़ी में न तो विधायक और न ही सांसद ने उनकी समस्या की सुध ली है।

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और विद्युत निगम के उच्च अधिकारियों से तत्काल नया ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि धान की रोपाई और सिंचाई का कार्य प्रभावित न हो। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।

Related

डाक्टर 1386473610079065481

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item