बाबा विश्वनाथ धाम के जलारचन के लिए कांवरियों का जत्था रवाना

 

जफराबाद।स्थानीय कस्बे के नावघाट मुहल्ले के गोमती नदी के घाट पर शनिवार को दर्जनों गाव के सैकड़ों कांवरिये जमा हुए।वहां से कांवरियों ने विधिवत पूजन- अर्चना करके सावन के पहले सोमवार को बाबा काशी विश्वनाथ धाम जल चढ़ाने के लिए रवाना हुए।

कांवरियों के दल हर हर महादेव व हर-हर बम-बम,जय भोले के जयघोष गूंज रहा था।कांवरियों को विदाई देने काफी लोग मौजूद रहे।कांवरियों में में बच्ची यादव, सूरज मिश्रा, कमलेश प्रजापती, छट्ठू प्रजापति, कल्लू प्रजापति, विकास , राहुल, प्रमोद, उमाशंकर, सहित सैकड़ों लोग रहे।

कावरिया के स्वागत व उत्साहवर्धन के लिए भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह चेयरमैन प्रतिनिधि डॉ सरफराज खान, पूर्व चेयरमैन प्रमोद बरनवाल सहित क्षेत्र के सम्मानित लोगो ने कांवरियों को पुष्प देकर उत्साहवर्धन किया।

Related

JAUNPUR 1302831989795553404

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item