शोषितों, वंचितों और उपेक्षितों के महानायक थे डा. रत्नप्पा कुम्हार: राज्यमंत्री

 प्रजापति समाज ने स्वतंत्रता सेनानी डा. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की मनाई जयन्ती

प्रतिभावान छात्र-छात्राओं व समाज के विभूतियों का हुआ सम्मान

जौनपुर। नगर के एक होटल में मंगलवार को प्रजापति समाज जौनपुर (रजि.) संस्था के द्वारा आयोजित भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी, पद्मश्री से सम्मानित और सह संविधान निर्माता डा. रत्नप्पा भरमप्पा कुम्हार की जयन्ती भव्य रूप से मनाई गई। जयंती व सम्मान समारोह में समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आये बुद्धिजीवियों, नेताओं व प्रबुद्ध नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चन्द्र यादव, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत प्रजापति, राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति, नेत्र सर्जन डा. आरके चक्रवर्ती व नगर पालिका परिषद जौनपुर की अध्यक्ष मनोरमा मौर्या द्वारा डा. रत्नप्पा कुम्हार जी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।

मुख्य अतिथि ने सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि डा. रत्नप्पा कुम्हार शोषितों, वंचितों और उपेक्षित समाज के एक महान महानायक थे। उन्होंने डा. बी.आर. आम्बेडकर के साथ भारत के संविधान के अंतिम मसौदे पर हस्ताक्षर किये थे, जो पूरे प्रजापति समाज के लिये परम गौरव की बात है। समाज को आगे बढ़ाने के लिये आज हम लोगों को उनके दिखाये मार्ग पर चलने की आवश्यकता है। राज्यमंत्री ने समाज को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही जनपद मुख्यालय पर डा. रत्नप्पा कुम्हार जी की प्रतिमा लगाई जायेगी। इसी क्रम में सभा में उपस्थित विशिष्ट अतिथियों ने भी डा. रत्नप्पा कुम्हार जी के जीवनी एवं उनके द्वारा किये गये कार्यों के विषय में अपने—अपने विचार व्यक्त किये।

इस दौरान प्रजापति समाज के विभिन्न क्षेत्रों से आये हुए मेधावी और होनहार छात्र—छात्राओं और समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाले विभूतियों को प्रतिभा सम्मान से नवाजा गया। समारोह की अध्यक्षता प्रजापति समाज के जिलाध्यक्ष राहुल प्रजापति ने किया। मंच का संचालन डा. महेन्द्र प्रजापति व डा. डीके प्रजापति ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में समिति के पदाधिकारी मोहन लाल प्रजापति, विजय प्रजापति, रामपलट प्रजापति, धर्मेन्द्र प्रजापति, लौटन प्रजापति, पवन प्रजापति, सुशील प्रजापति, अखिलेश प्रजापति, लालजीत प्रजापति, विरेन्द्र प्रजापति, प्रदीप प्रजापति, प्रमोद प्रजापति, किरन प्रजापति, उर्मिला प्रजापति सहित आदि लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर समाज के हजारों की संख्या में सामाजिक बन्धु और मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।

Related

JAUNPUR 429430901299071615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item