2500 दीयों की रोशनी से जगमगाया देवी धाम बसौली

 दीपोत्सव पर भव्य सजावट ने बढ़ाई मंदिर परिसर की दिव्यता, रंग-बिरंगी झालरों और फूल-मालाओं से सजा मां शीतला का दरबार

जौनपुर। दीपावली के पावन पर्व पर सुईथाकला क्षेत्र के प्रसिद्ध देवी धाम बसौली में समाजसेवी राकेश सिंह डिंपू के नेतृत्व में भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। 2500 दीयों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। दीपों की सुनहरी आभा और आकर्षक विद्युत सजावट ने मंदिर की सुंदरता और रौनक में चार चांद लगा दिए। पूरे मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी झालरों, मोतियों, विद्युत बल्बों और फूल-मालाओं से भव्य एवं आकर्षक ढंग से सजाया गया। दूधिया रोशनी से नहाया मंदिर परिसर श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा।

मंदिर परिसर में दीपों की कतारों और रंग-बिरंगी रोशनी से मनोहारी दृश्य दिखाई दिया। दीपोत्सव के उल्लास में श्रद्धालुओं ने मां शीतला के दर्शन-पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर की भव्य सजावट और दीपों की जगमगाहट ने उत्सव की धार्मिक एवं आध्यात्मिक छटा को और निखार दिया।

मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित रमेश तिवारी ने बताया कि दीपोत्सव अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। मां शीतला के धाम में 2500 दीप प्रज्वलित कर श्रद्धा और भक्ति के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इसका उद्देश्य जनमानस में धार्मिक आस्था, सामाजिक सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश देना है। उन्होंने श्रद्धालुओं को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Related

JAUNPUR 796031542732513765

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item