Page

▼

Pages

▼

गुरुवार, 12 नवंबर 2026

जंघई फ्लाईओवर पर अराजक तत्वों का बेखौफ तांडव जारी,रोज रोज कर रहे नुकसान

 

जौनपुर। मछलीशहर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग के जंघई फ्लाईओवर पर अराजक तत्वों की अराजकता रुकने का नाम नहीं ले रही है।साइन बोर्डो  को तोड़ने,रेडियम उखाड़ने, स्ट्रीट लाइट का केबल नोचने का काम जारी है। कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा इसे बार-बार रिपेयर किया जा रहा है।हेजार्ड बोर्ड को पिचकाकर नष्ट करने का काम किया जा रहा है। स्वास्तिक कंस्ट्रक्शन कंपनी के अजय सिंह और पीयूष सिंह ने बताया कि बार बार रिपेयरिंग का काम किया जा रहा है लेकिन लोग किसी कीमत पर नुकसान पहुंचाने को आमादा हैं।बामी गांव निवासी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि एक तरफ गैर जिम्मेदाराना रवैये से वाहन चलाने पर इस राष्ट्रीय राजमार्ग पर आये दिन सड़क दुर्घटनाओं में लोग जान गंवा रहे हैं दूसरी ओर कुछेक लोगों द्वारा की जा रही इन ओछी हरकतों से क्षेत्र की छवि धूमिल हो रही है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें