फुटबॉल में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज बना चैंपियन

 

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतरमहाविद्यालयी फुटबॉल (पुरुष) प्रतियोगिता का आयोजन 10 नवंबर को राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर में किया गया, जिसमें पांच महाविद्यालयों की टीमों ने प्रतिभाग किया। 

प्रतियोगिता में मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज, जौनपुर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पीजी कॉलेज, गाजीपुर को पराजित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि गाजीपुर की टीम द्वितीय तथा मेजबान राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय की टीम तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता के दौरान महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. सलह राम उपाध्याय, प्राचार्य प्रो. शम्भू राम एवं क्रीड़ाध्यक्ष डॉ. अविनाश कुमार गौतम उपस्थित रहे। इस अवसर पर डॉ. मनोज वत्स, डॉ. विजय प्रताप तिवारी, डॉ. चंद्रभूषण कश्यप, डॉ. निशिथ सिंह, डॉ. मनोज कुमार तिवारी, श्री सुधा सिंह, श्री अनामिका सिंह, डॉ. नीतू सिंह, डॉ. रवीन्द्र कुमार यादव, डॉ. श्याम सुंदर उपाध्याय, डॉ. राजेश उपाध्याय तिवारी, श्री संजय कुमार सिंह, श्री सुधाकर मौर्य एवं श्री शैलेश यादव सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज की इस उपलब्धि की खबर मिलने पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. अब्दुल कादिर खान ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

Related

डाक्टर 5958232620714663243

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item