U.P के राज्यमंत्री है बेरोजगार : मुलायम सिंह

लखनऊ । अधिकार और काम के लिए सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव से कई बार गुहार लगा चुके प्रदेश के राज्यमंत्रियों को सोमवार को उम्मीद की नई किरण नजर आई। जब मुलायम ने खुद उनकी अपेक्षाओं को आधार देते हुए कहा कि अगर काबीना मंत्री राज्यमंत्रियों को काम नहीं दे रहे हैं तो मुख्यमंत्री खुद उन्हें काम बांट दें।
लोकसभा चुनाव की तैयारी में ताकत झोंकने में जुटे सपा मुखिया ने राज्यमंत्रियों का दर्द भगाने के लिए भावनाओं का जादू चलाया। उनके अधिकार पर न सिर्फ जोर दिया, वरन उन्हें कर्तव्य की याद भी दिलाई। उन्होंने कहा कि राज्यमंत्री भी विधायक हैं। चुन कर आए हैं। गाड़ी लिए घूम रहे हैं, उनके पास ज्यादा काम नहीं है, उन्हें काम दिया जाए। फिर मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर इशारा कर कहा कि अगर कैबिनेट मंत्री काम नहीं दे रहे हैं तो वह खुद काम बांट दें। सपा मुखिया ने अपने मंत्रित्ताव काल का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने कैबिनेट मंत्री रहते हुए अपने राज्यमंत्री को आधा से ज्यादा काम दे दिया था। इसमें दिक्कत क्या है।
गौरतलब है कि 11 अक्टूबर को पार्टी के प्रदेश कार्यालय में सपा प्रमुख मुलायम सिंह यादव से 18 राज्यमंत्रियों ने मुलाकात की थी। जिनमें से कुछ ने काबीना मंत्री से कामकाज नहीं मिलने और अधिकार नहीं दिये जाने का जिक्र किया था। तब सपा प्रमुख ने काबीना मंत्रियों से बात करने का भरोसा दिलाया था, आज जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सामने हुए तो नसीहत दी गयी।

Related

खबरें 3597248255286384822

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item