चुनाव मैदान में हम पैक्टिस करने के लिए उतरे है : राजपाल यादव

जौनपुर। सर्व सम्भाव पार्टी  के राष्ट्रीय अध्यक्ष व फिल्म अभिनेता राजपाल यादव आज जौनपुर में एक प्रेस कांफ्रेस में अभिनेता से नेता बने लोगो को कई नसीहत एक साथ दे डाला। उन्होने कहा कि ये लोग कुछ समय राजनीत के लिए निकाले तब देश विकास करेगा। बड़े बड़े अभिनेता चुनाव के समय गलियों में सड़को पर दो डायलाग देकर राजनीत को छोटा कर रहे है। इससे विकास नही होगा। ये अभिनेता डेढ़ सौ दिन मखसरा के लिए 150 दिन मशविरा के लिए और बचे 65 दिन मां बाप परिवार और अपने स्वास्थ के लिए दे तब देश के सच्चे नागरिक समझे जायेगें। राजपाल आज जौनपुर जिले के मुंगराबादशाहपुर सीट पर चुनाव लड़ रहे सर्व सम्भाव पार्टी से चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के चुनाव प्रचार में आये थे।
 राजपाल ने कहा कि विधानसभा 2017 चुनाव मैदान में हम पैक्टिस करने के लिए उतरे है। इसमें हम तपकर एक कुशल राजनीतिज्ञ बनकर निकलेगे। फिल्म अभिनेता ने कहा कि जीवन में मनोरंजन और राजनीत दोनो बहुत जरूरी है। हमारा मुद्दा ही राजनीत वर्सेज नीति है। उत्तर प्रदेश 50 देशो से बड़ा है फिर भी  पीछे है उसे सुधारने की जरूरत है। हमारी कोशिश होगी कि मासूम जनता के अभाव को दूर कर सकू। आज के राजनेता राजनीत की परिभाषा मानते है साम दाम दण्ड भेद है। लेकिन मै सेवा का दूसरा नाम राजनीत मानता हूं। उत्तर प्रदेश में उर्जा बहुत है लेकिन यहां के नेताओ ने अनदेखी किया है। मै भी देश की बड़ी बड़ी पार्टियों का स्टार प्रचारक बन सकता था लेकिन मै देश की सेवा करने के लिए अपनी पार्टी बनाया हूं। राजपाल ने कहा कि यदि मुझे मौका मिला तो उत्तर प्रदेश में जातिवाद धर्मवाद का जहर खत्म करूंगा। राजपाल ने कहा कि मै कलाकार नही होता मीडियाकर्मी होता।
फिल्म अभिनेता ने कहा कि हैदराबाद और तमिलनाडू का आधा क्षेत्र फिल्म सिटी है लेकिन यूपी में फिल्म सिटी नही है।
अगर मै सरकार में आया तो तीन हजार एकड़ में फिल्म सिटी का स्थापना किया जायेगा।
अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए राजपाल यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री जनता को घी तेल चीनी कूकर का लालच देने का काम किया है।

Related

politics 6518044176031619513

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item