योगी की ताजपोशी पर जनपद में चहुंओर मनायी गयी खुशी
http://www.shirazehind.com/2017/03/blog-post_542.html
जौनपुर।
हिन्दू युवा वाहिनी के संस्थापक अध्यक्ष एवं लगातार 5 बार के सांसद महंथ
योगी आदित्यनाथ को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने एवं सूबे के मुखिया
के रूप में रविवार को शपथ ग्रहण किये जाने पर जनपद में चहुंओर खुशी की लहर
दौड़ गयी। देखा गया कि हिन्दू युवा वाहिनी नगर इकाई के कार्यकर्ताओं में
खुशी की लहर दौड़ गयी। नगर अध्यक्ष प्रिंस जायसवाल के नेतृत्व में हजारों की
संख्या में कार्यकर्ता ढोल-ताशे पर थिरकते हुये एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर
बधाई दिये। साथ ही जमकर आतिशबाजी करके अपनी खुशी का इजहार किये। इस दौरान
योगी आदित्यनाथ के जयकारों से पूरा माहौल गूंज उठा। इस मौके पर अनंत साहू,
विशन साहू, प्रशांत जायसवाल, छोटू, विष्णु, ऋषभ, सौरभ, बच्चा, राहुल, आशीष,
मनीष, अनिकेत, मोनू, आदर्श, राजकुमार, ओंकार, राहुल, प्रीतम, सूर्या सहित
सैकड़ों मौजूद रहे।
इसी
क्रम में वाहिनी के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर ने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम
से कहा कि भाजपा हाईकमान का यह निर्णय वाकई काबिले तारीफ है। योगी जी
भारतीय सभ्यता, संस्कृति एवं सनातन धर्म की रक्षा के वाहक हैं तथा इनके
नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वाकई उत्तम प्रदेश बनेगा। श्री ठाकुर ने कहा कि
महंथ आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का सर्वांगीण होना
स्वाभाविक है।
भारतीय
जनता पार्टी की जिला उपाध्यक्ष श्रीमती किरन श्रीवास्तव ने गोरखनाथ मठ के
महंथ सांसद योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाये जाने पर उत्तर प्रदेश की
जनता को बधाई दिया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के
जनहित में किये जा रहे कार्यों को जनता ने पसंद किया है। अब योगी जी भी
उत्तर प्रदेश में सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर एक स्वच्छ प्रशासन देंगे।
अब जनता की सुनवाई होगी। पूर्व प्रशासन की तरह अधिकारी बेलगाम नहीं रहे।
एक मत से किये गये मतदान का रिटर्न अब जनता को विकास के रास्ते मिलने वाला
है।