भाजपा राष्ट्रीय महासचिव का बयान, तीन से चार महीने के भीतर कश्मीर में होगा शांति का माहौल
http://www.shirazehind.com/2017/05/blog-post_635.html
मिर्जापुर। कश्मीर मे आये दिन वाले पत्थरबाजी के समाधान के लिए जल्द ही उपाय किये जा रहे है। आने वाले दो से तीन महीनों मंे पत्थरबाजी पर पूरी तरह रोक लग जायेगी। यह उद्गार भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरूण सिंह भाजपा के जिला कार्यालय पर पत्रकारो से कही। पत्थरबाजी की घटना पर अरूण सिंह का कहना था कि जल्द ही दो से तीन महीनें में कश्मीर में होने वाली पत्थरबाजी खत्म होगी। मै इतना कह सकता हूॅ कि आने वाले समय में तीन से चार महीने का आप समय दीजिए कोई पत्थर फेंकने की घटना नहीं होगी। ये इन्र्टनल योजना है मै बता नहीं सकता कि क्या योजना चल रही है, कैसे चल रही है और जो अलगाववादी ताकत है उसके साथ-साथ पाकिस्तान के जो मिल्टेन्स है, पाकिस्तान के जो प्रशासन है वह भड़काने का कार्य कर रहे है। कुछ जिलो में पत्थरबाजी की घटनाएं चल रही है। लेकिन इतना जरूर है कि आने वाले समय में पत्थरबाजी की घटनाएं रूक जायेगी। साथ ही साथ उन्होने पाकिस्तान को खस्ता हाल देश बताते हुए कहा कि पाकिस्तान को मुंहतोड़ जबाव देने के लिए सेना को खुली छूट दे दी गई है। अभी चार दिन पहले ही पाकिस्तान में जो बंकर थे। उसे उड़ाकर ध्वस्त कर दिया गया। श्री सिंह का कहना था कि पाकिस्तान वह दीपक है जो बुझने के कगार पर है। जैसे दीपक बुझने से पहले भभक कर जलता है। वैसे ही पाकिस्तान भी कंगाली के मुंहाने पर खड़ा है। सेना को पहले ही आदेश दिया जा चुका है। सीमा के अन्दर घुसकर मारो इसलिए पाकिस्तान दहशत में है। अरूण सिंह विधानसभा चुनाव बाद पहली बार कार्यालय पहुॅचे थे। इस दौरान उन्होने लगे हाथ पांचों विधानसभा सीट जीतने पर कार्यकर्ताओं व संगठन पदाधिकारियों को बधाई दी और कहा कि छानबे से गठबंधन के प्रत्याशी राहुल कोल सबसे अधिक मतो से जीते। भाजपा के संकल्प पत्र में कहा था कि किसानों के कर्जे माफ करने का काम किया है। भाजपा सरकार उत्तर प्रदेश को चहुॅमुखी विकास करने के लिए अग्रसर है। भटौली पुल व हलिया से जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। उन्होने कहा कि 26 मई को भारतीय जनता पार्टी के केन्द्र सरकार के तीन साल हो रहे है। भाजपा कार्यकर्ता 26 मई से 15 जून तक केन्द्र सरकार की योजनाओं का घर-घर जाकर जानकारी देंगे। इस दौरान केन्द्रीय मंत्रीगण, विधायक, सांसद जगह-जगह होने वाले सम्मेलनो में भाग लेंगे। इस दौरान 900 कार्यक्रम होंगे। उज्जवला योजना से और लोगो को जोड़ा जायेगा। देश के 110 जिले ओडीएफ हो गये है।
पत्रकार वार्ता में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे राहुल कोल, जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, रमेश दूबे, धनन्जय पाण्डेय, अनिल कुमार, मनोज दूबे, आशुकांत चुनाहे, श्यामसुन्दर केशरी, राजेश सिंह, काजू यादव, संजय यादव, छोटू पटेल आदि मौजूद रहे।
पत्रकार वार्ता में मड़िहान विधायक रमाशंकर पटेल, छानबे राहुल कोल, जिलाध्यक्ष बालेन्दुमणि त्रिपाठी, रमेश दूबे, धनन्जय पाण्डेय, अनिल कुमार, मनोज दूबे, आशुकांत चुनाहे, श्यामसुन्दर केशरी, राजेश सिंह, काजू यादव, संजय यादव, छोटू पटेल आदि मौजूद रहे।