बर्खास्त किये जाय बीएचयू के कुलपति

 जौनपुर। माक्र्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी एवं खेत मजदूर यूनियन की बैठक राजकालोनी सिविल लाइन्स स्थित कार्यालय पर कामरेड जयलाल सरोज की अध्यक्षता में हुई। जिसमें बीएचयू की घटना की निन्दा की गयी। बैठक मेंकहा गया कि इस समय मां दुर्गा की पूजा जोरों पर हो रही है। ऐसे समय में बीएचयू में उत्पीड़न के खिलाफ छात्राओं द्वारा अपनी सुरक्षा एवं शान्तिपूर्ण आन्दोलन पर पुरूष पुलिस कर्मियों द्वारा लाठियां और गोली चलाना ने केवल महिलाओं का अपमान है, वरन संवैधानिक अधिकारों का हनन है। इस घटना की घोर निन्दा की जाती है तथा दोषी पुलिस कर्मियों एवं अधिकारियों के खिलाफ तथा बीएचयू के कुलपति को बर्खास्त किये जाने की मांग की गयी। मांग किया कि विश्वविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं के खिलाफ असंवैधानिक मुकदमे वापस लिये जाय। किरन शंकर रधुवंशी, जयलाल सरोज, भूलन बौध, इन्द्रजीत पाल, नीरज श्रीवास्तव,रविन्द्र कुमार मौर्य, अशोक पाण्डेय आदि मौजूद रहे।

Related

news 8597357388448318396

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item