हमारे जनपद स्तर का कार्यकर्ता भी राहुल गाँधी से बेहतरः अरूण सिंह

मिर्जापुर। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने माँ विन्ध्यवासिनी के चरणों मे शीश झुकाने के पश्चात अष्टभुजा डाक बंगले पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि राहुल गाँधी से अधिक काबिल हमारा जनपद स्तर का कार्यकर्ता है। राहुल को अब कोई गम्भीरता से नही लेता, वो बिना सोचे समझे बोलते है, उनके सहायक कौन है जो उनको इतनी घटिया सलाह देते है। देश के महापुरुषों को एनआरआई तक कह दिया। उनकी सरकार में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ। शायद यही विकास उनको अच्छा लगता है। पिछली सरकार ने देश की अर्थव्यवस्था को चरमरा कर रख दिया। भाजपा सरकार ने 30 करोड़ लोगों के बैंक खाते खोले, 450 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया, 25 करोड़ से अधिक एलईडी बल्ब वितरित किया, 3 करोड़ गरीबों को उज्ज्वला योजना के माध्यम से गैस चूल्हा वितरित किया, दवा की कीमतें घटाई, हृदय रोगियों के ऑपरेशन के लिए 50 फीसदी की व घुटनों के ऑपरेशन के लिए 69 फीसदी छूट की व्यवस्था की। 70 हजार करोड़ गरीबों के खाते में सीधे धन ट्रान्सफर जैसी योजनाओं से देश की गरीब जनता को लाभान्वित किया। कुछ दिनों पूर्व ही हमारी कार्यकारिणी की बैठक संम्पन्न हुई है। जिसमे केरल व पश्चिम बंगाल की हिंसा के प्रति काफी गम्भीरता से चर्चा हुई। हिंसा के विरोध में केरल में अक्टूबर में एक यात्रा भी निकाली जाएगी। हिंसा राजनीति का अंग नही हो सकता। सरदार बल्लभ भाई पटेल जयंती पर देश की अखंडता के लिए 31 अक्टूबर को रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया है। कार्यकारिणी बैठक में 258 राज्य मंत्री, 72 केंद्रीय मंत्री, 13 मुख्यमंत्री, 6 उपमुख्यमंत्री सम्मिलित हुए। भारत के 78 फीसदी भूभाग पर भाजपा का शासन है। अपराधियों पर कार्यवाई से उनपर काफी लगाम लगे है। किसानों को ऋणमोचन योजना के तहत सर्टिफिकेट दिए जा रहे है। 

Related

news 8628659016251329031

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item