डा0 काशीनाथ चिकित्सक के साथ अच्छे समाजसेवी थेः राजेशपति त्रिपाठी

जौनपुर। जिले के बरिष्ठ चिकित्सक डा0 काशीनाथ उपाध्याय की चौथी पुण्यतिथि रविवार को माता आनंदमयी नेत्र चिकित्सालय में मनायी गयी। इस दरम्यान बृहद नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 25 गरीबो के आंखो का निःशुल्क आपरेशन , 270 मरीजो का नेत्र परीक्षण कर दवा वितरित किया गया और पात्रो को कंबल वितरित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस के बरिष्ठ नेता व पूर्व एमएलसी राजेशपति त्रिपाठी ने कहा कि डा0 काशीनाथ उपाध्याय चिकित्सा के साथ समाजसेवा में भी आगे रहे। वे अंहकार से काफी दूर थे। आज की नई युवा पीढी को उनके उर्जा व जोश से प्रेरणा लेनी चाहिए। समाजसेवा के प्रति उनके रूझान से हमे सीख मिलती है। उनके पिता पूर्व विधायक डा0 रामकृष्ण उपाध्याय व हमारे दादा कमलापति त्रिपाठी ें घनिष्ठ सम्बंध थे और कई पीढ़ियों से परिवार का जुड़ाव है।
विशिष्ट अतिथि प्रदेश कांग्रेस के सचिव शैलेन्द्र किशोर पाण्डेय ने कहा कि डा0 काशीनाथ के जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम की शुरूआत डा0 उपाध्याय के चित्र पर पुष्पाजंलि अर्पित करके किया गया। त्रिभुवन उपाध्याय और डा0 राकेश उपाध्याय ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह व अंगवस्त्रम भेट किया।
इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री जगदीश नारायण राय,कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय शंकर पाण्डेय, चंदौली युवा कांग्रेस अध्यक्ष सियाराम पाठक,सुरेन्द्र प्रताप सिंह,डा0 देवेश उपाध्याय,कांग्रेस जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह,शिक्षक नेता शिवेन्द्र सिंह रानू,भाजपा नेता विनय सिंह,डा0 अरूण कुमार मिश्रा,डा0 राजेश त्रिपाठी,अखिलेश श्रीवास्तव,दयासागर राय,देवानंद मिश्रा,डा0इन्द्रसेन श्रीवास्तव,विजय शंकर उपाध्याय,सुरेन्द्र वीर विक्रम बहादुर सिंह,सुरेन्द्र त्रिपाठी, डा0 मनोज मिश्रा, मधुकर तिवारी समेत भारी संख्या में लोगो ने श्रध्दासुमन अर्पित किया।

Related

news 4508973056971078521

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item