स्कूली बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहे डा. गौरव व डा. मिथिलेश
http://www.shirazehind.com/2019/02/blog-post_384.html
जौनपुर।
राष्ट्रीय जन जागरूकता सेवा संस्थान की तरफ से बीते जनवरी माह से तमाम
स्कूलों व कालेजों में विज्ञान से सम्बन्धित चीजों पर कार्यक्रम चल रहा है।
इसी क्रम में गीता ज्ञान मंदिर स्कूल मुरादगंज में कार्यक्रम किया गया।
उक्त अवसर पर प्रधानाचार्य रामदीन मौर्या, डा. मिथिलेश मौर्य, डा. गौरव
प्रकाश मौर्य सहित तमाम शिक्षक, बच्चे आदि शामिल रहे। डा. मिथिलेश मौर्य ने
बताया कि वायरस, वैक्टीरिया, फंगस सहित अन्य बीमारी सूक्ष्म जीवों से कैसे
बीमारी फैलती हैं। शूूगर सहित अन्य की वजह से कैसे बीमारी फैलती है। कैसे
ब्लड प्रेशर, लकवा, हार्ट अटैक सहित अन्य बीमारियां फैलती हैं। लोग
जानकारी के अभाव में बीमारी का सही उपचार नहीं करा पाते हैं। लोग झाड़-फूंक व
जादू-टोना के चक्कर में पड़ जाते हैं। कई बार बीमारी बहुत अधिक बढ़ जाती है
जो मृत्यु का कारण बन जाती हैं। इसी क्रम में डा. गौरव प्रकाश ने बताया कि
कैसे हमें दांत की अपने साफ-सफाई रखनी चाहिये। कैसे पायरिया रोग होता है और
दांत टेढ़े-मेढ़े क्यों निकलते हैं। उन्होंने दांत से सम्बन्धित बीमारियों
के बारे में चर्चा किया। इस दौरान बच्चे बड़े मन से भाग लिये जिन्होंने डा.
गौरव प्रकाश मौर्य से तमाम सवाल किये जिसका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया।
इस मौके पर बताया गया कि इस तरह का कार्यक्रम अभी तक यशोदा शिक्षा निकेतन
मझौली, सर्व हितैषी इण्टर कालेज मसीदा, मोहम्मद हसन पीजी कालेज सहित तमाम
जगहों पर किया गया है। डा. गौरव ने बताया कि यदि कोई अपने स्कूल या कालेज
में इस तरह का कार्यक्रम कराना चाहता है तो 7503302527 पर सम्पर्क करें।