विजय संकल्प सभा की तैयारी को लेकर हुई बैठक
http://www.shirazehind.com/2019/03/blog-post_677.html
जौनपुर । भारतीय जनता पार्टी आगामी 26 मार्च को आयोजित होने वाली विजय संकल्प सभा की तैयारियों की दृष्टि से भाजपा जिला कार्यालय पर भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई।जिलाध्यक्ष सुशील कुमार उपाध्याय ने बताया कि आगामी 26 मार्च को लोकसभा जौनपुर के अंतर्गत विजय संकल्प सभा का आयोजन दोपहर 2:00 बजे बीआरपी कॉलेज के मैदान में होगा,जिसमें मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री श्रीमती स्मृति ईरानी जी होंगी तथा लोकसभा मछलीशहर के अंतर्गत विजय संकल्प सभा का आयोजन सुबह 10:00 बजे बयालसी डिग्री कॉलेज जलालपुर में शुभारंभ होगा, जिसमें मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ महेंद्र नाथ पांडे एवं कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर होंगे।जिलाध्यक्ष ने बताया कि सभा की सभी तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं जिसमे सभी विधानसभा से पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।
जिलाध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रीय नेतृत्व के दिशा निर्देश पर आगामी 31 मार्च को जिला मुख्यालय पर मैं भी चौकीदार कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।जिसमें देश के प्रधानमंत्री सीधे संवाद करेंगे, जिसमें सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे उक्त अवसर पर जिला महामंत्री संदीप तिवारी पुष्पराज सिंह ,सुशील मिश्रा, पीयूष गुप्ता ,मनोज दुबे ,अभय राय ,अनिल गुप्ता, अतुल पांडे, दिव्यांशु सिंह ,मेंनिका सिंह, आशीष जयसवाल ,अजय यादव ,विमला श्रीवास्तव, रिद्धिमा सिंह सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे