भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोपी ग्राम प्रधान गिरफ्तार

 जलालपुर (जौनपुर) भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई करने का आरोपी ग्राम प्रधान को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया है। प्रधान के भाई को पुलिस घटना के दिन ही गिरफ्तार कर सुबह चालान न्यायालय भेज दिया था ।
 बताते चलें कि बीते गुरुवार की शाम हाईवे के किनारे कुछ पुलिया की पाइप रक्खी हुई थी जिसको उठवाने बीबनमऊ ग्राम प्रधान राजेश मिश्रा अपने भाईयों के साथ गये थे । पुलिया की पाइप उठाने का विरोध भाजपा कार्यकर्ता ज्ञानदास मौर्य ने अपने भाईयों के साथ किया था, आरोप है की विरोध से नाराज प्रधान ने अपने भाईयो के साथ हम लोगों की पिटाई कर दिया। भाजपा कार्यकर्ता की पिटाई से आक्रोशित भाजपा मण्डल अध्यक्ष अमोद सिंह "  रिंकू " के नेतृत्व में बड़ी संख्या मे  लोगों ने रात 8 बजे थाने का घेराव कर दिया।भीड़ आरोपितो के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग कर रही थी।इस मामले में पुलिस ने गांव प्रधान बीबनमऊ राजेश मिश्रा समेत चार सगे भाईयों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया था।और आरोपितो मे अनिल मिश्रा को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया ।इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता वापस लौट गये। घटना के बाद से ही दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

Related

news 5254900633332335415

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item