जनसत्ता दल के पदाधिकारियों ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन

जौनपुर। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष विराज ठाकुर के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र को ज्ञापन सौंपा। जिसमें कहा है कि धार्मिक एवं सामाजिक धर्मों में रूचि रखने वाले बड़े महाराज उदय प्रताप सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज करना निन्दनीय है। संविधान में सभी धर्मों को धार्मिक आजादी मिली हुई है। गत वर्षों से महाराज उदय प्रताप सिंह को नंजरबंद किया जा रहा है। इस बार तो प्रशासन ने उनके खिलाफ केस दर्ज करा दिया है। पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने दर्ज मुकदमा वापस लेने की मांग किया है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विनोद मौर्य, इम्तियाज अहमद, दिवेश सिंह, जिला सचिव गोरखनाथ निषाद, अजय सिंह, शुभम सिंह, जिलाध्यक्ष जनसत्ता दल छात्र शक्ति राजन त्रिपाठी, विपिन यादव, संजय यादव, शिवम सिंह, अनिल, नरेश आदि उपस्थित रहे।

Related

news 1748091526767873848

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item