जौनपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 नामांकन ,


जौनपुर।  भारतीय जनता पार्टी संगठन चुनाव के क्रम में जिलाध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर सुबह 11 बजे प्रारम्भ हुई। जौनपुर जिलाध्यक्ष पद के लिए 28 नामांकन तथा प्रदेश परिषद के लिए 6 नामांकन भरे गए। जिले के सभी मण्डल अध्यक्ष तथा जिला प्रतिनिधि उपस्थित रहे। प्रक्रिया प्रारंभ होने के पहले जिला चुनाव अधिकारी विनोद पांडेय ने कहा कि भाजपा समाज के हर वर्ग की पार्टी है। हम सभी कार्यकर्ताओं को आगे जो दायित्व मंडल अध्यक्ष/जिला प्रतिनिधि के रूप में मिला है उसे पूरे मनोयोग से निर्वहन करेंगे। जिला चुनाव सह अधिकारी राणा प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं को बिना किसी कटुता के कार्य करने की सलाह दी।
उधर मछलीशहर भाजपा का नया संगठनात्मक जिला घोषित होने के बाद मडियाहूं डाक बंगले पर चुनाव अधिकारी उपेंद्र शुक्ला, सह चुनाव अधिकारी विनय सिंह और पीयूष गुप्ता की देखरेख में जिला अध्यक्ष पद के लिए 21 व प्रदेश परिषद के लिए 22 लोगों ने नामांकन किया। भाजपा मंडल अध्यक्ष चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष पद को लेकर घमासान शुरू हो गया है। जिला अध्यक्ष पद के लिए 40 से 55 उम्र सीमा तय की गई है कितु यहां 75 वर्ष तक के लोगों ने दावेदारी किया है। निर्वाचन अधिकारी उपेंद्र शुक्ल ने कहा कि हमने सारी चुनाव की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अंतिम निर्णय प्रदेश कार्यालय द्वारा तय किया जाएगा।

Related

news 2472394075134197140

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item