भीम आर्मी के सदस्यों को पुलिस ने पढ़ाया गणित

जौनपुर। बक्शा थाना परिसर रविवार को अचानक अध्ययन केंद्र के रूप में तब्दील हो गया। संविधान से कथित छेड़छाड़ के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए भीम आर्मी के सदस्यों में शामिल यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों की कक्षाएं चलीं। शिक्षक की भूमिका में सिपाही ने उन्हें गणित पढ़ाया। अपनी कार्य प्रणाली से हमेशा चर्चा में रहने वाली खादी वर्दी की पहल ने लोगों की सोच बदलने के लिए मजबूर कर दिया है। संविधान से छेड़छाड़ के आरोप में भारत बंद के आह्वान पर जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करने के जा रहे भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लेकर विभिन्न थानों पर भेजा गया। नगर के बदलापुर पड़ाव से हिरासत में ले लिया। उन्हें प्राइवेट बस से बक्शा थाने भेजा गया। कार्यकर्ताओं के पास से बड़ी संख्या में लाठी डंडे भी मिले।
बक्शा थानाध्यक्ष शशिचंद चौधरी ने कार्यकर्ताओं से नाम पता तस्दीक किया तो हाईस्कूल के 11 व इंटरमीडिएट के 10 यूपी बोर्ड के परीक्षार्थी निकले। थानाध्यक्ष ने इन छात्रों को अलग-अलग ग्रुप में बैठाकर अध्ययन करने को कहा। हाईस्कूल मैथ का पेपर आगामी मंगलवार को होने के कारण उन्होंने कांस्टेबल अरुण सिंह से छात्रों को मैथ पढ़वाई। थानाध्यक्ष के इस पहल की थाने पर पहुंच रहे लोगों ने जमकर सराहना की।


Related

featured 1913484518058306953

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item