इस तरह का कृत्य करने वालों की यही सजा होनी चाहिए: संयुक्ता सिंह
http://www.shirazehind.com/2020/03/blog-post_157.html
जौनपुर। निर्भया कांड में दोषी पाए जाने वाले 4 आरोपियों को फांसी की सजा होने पर न्याय की आज जीत हुई है।आज देश की बेटियों के सम्मान का ऐतिहासिक दिन साबित हुआ। कोई भी इंसान इस तरह के अपराध करने के लिए अब बार बार सोचेगा। यह उन सभी लोगों के लिए संदेश है जो महिलाओं पर अत्याचार करते हैं और सजा से बच जाते हैं। हालांकि सिस्टम में अभी भी बहुत खामियां है निर्भया को न्याय मिलने में पूरे सात साल लग गए जबकि मामले का त्वरित निस्तारण करके पहले ही फांसी दी जा सकती थी।
संयुक्ता सिंह (शिक्षिका)
संयुक्ता सिंह (शिक्षिका)