भाजपा नेता पर बरसी गोलियां , बाल बाल बचे
http://www.shirazehind.com/2020/07/blog-post_71.html
जौनपुर। भाजपा मंडल जफराबाद इकाई के पूर्व अध्यक्ष व नाथूपुर गांव के कोटेदार अरविद कुमार सिंह बुधवार की रात जानलेवा हमले में बाल-बाल बच गए। बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें लक्ष्य कर ताबड़तोड़ तीन गोलियां दागीं लेकिन संयोग से निशाना चूक गया। मौके पर पहुंची पुलिस को निरीक्षण के दौरान तीन खोखे मिले। पुलिस एफआइआर दर्ज किए बिना मामले की छानबीन कर रही है।
अरविद कुमार देर रात अपनी कोटे की दुकान पर बैठे थे। उनके मुताबिक गांव के दो युवक बाइक से आए। पहुंचते ही पिस्टल से उन्हें लक्ष्य कर तीन गोलियां चलाईं। निशाना चूक जाने पर जान बचाने के लिए भाग गए। थाने पर जाकर उन्होंने नामजद आरोपितों के खिलाफ लिखित सूचना दी। इसी दौरान आरोपित युवक भी थाने पर पहुंच गए। उन्होंने अरविद पर ही गोलियां चलाने का आरोप लगाया। दोनों पक्षों के लोग देररात तक थाने पर डटे रहे। घटना को लेकर गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। थानाध्यक्ष मदन लाल ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। सच सामने आने पर उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। गांव में बीते वर्ष भी ऐसी घटना हो चुकी है। यदि पुलिस ने सख्त कार्रवाई नहीं की तो किसी दिन कोई अप्रिय वारदात हो सकती है।