चीनी सैनिकों के हमले में बलिदान पुलिसकर्मियों ने किया याद
http://www.shirazehind.com/2020/10/blog-post_878.html
जौनपुर। पुलिस लाइन परिसर में बुधवार को पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान चीनी सैनिकों के हमले में बलिदान पुलिसकर्मियों को याद किया गया। आला अधिकारियों ने पुष्पचक्र अर्पित कर बलिदानी वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। बैंड बजाकर गार्ड आफ आनर भी दिया गया। एसपी ने कहा कि देश बिकरू कांड में पलिस कर्मियों के बलिदान को नहीं भूलेगा। लद्दाख में 21 अक्टूबर 1959 को चीनी सैनिकों के हमले में कई पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। तब से हर साल यह आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान पुलिस लाइन स्थित स्तंभ पर पुलिस अधीक्षक राज करन नय्यर ने बलिदानी पुलिस कर्मियों की याद में पुष्पचक्र अर्पित करते हुए कहा कि इस साल सबसे अधिक पुलिसकर्मी कानपुर के बिकरू कांड में बलिदान हुए। उनके इस ऋण को देश नहीं चुका पाएगा। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक ने बलिदानियों को नमन किया। एक वर्ष के भीतर देश व प्रदेश में बलिदान हुए पुलिस जवानों की वीरगाथा को भी जवानों को बताया गया। इस दौरान एएसपी सिटी डा. संजय कुमार, त्रिभुवन सिंह, क्षेत्राधिकारी और थानाध्यक्षों ने बलिदानियों को श्रद्धांजलि दी।