ठाकुर राजदेव भारत माता के सच्चे सपूत रहे : चंचल सिंह

 जौनपुर।  जिले के चहेते राजनेता के रूप में अलग पहचान रखने वाले ठाकुर राजदेव सिंह भारत माता के सच्चे सपूत रहे। जनसंघ के मुखिया रहे पंडित दीनदयाल उपाध्याय को संसदीय चुनाव में शिकस्त देकर इन्होंने अपने को जननेता के रूप में प्रतिष्ठित किया था। बीएचयू छात्रसंघ के पूर्व अध्यक्ष चंचल सिंह ने उक्त बातें गुरुवार को कही।

 वह राजदेव सिंह के पैतृक गांव नाथूपुर स्थित कंपोजिट विद्यालय प्रांगण में उनकी 37वीं पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा व शैक्षिक उन्नयन संगोष्ठी में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। कहा कि सेनानी राजदेव सिंह ने महामना पंडित मदन मोहन मालवीय के आह्वान पर वर्ष 1930 में अंग्रेजी वस्त्रों को जलाया था। उन्होंने 1936 में युवा लीग की स्थापना करके युवाओं में क्रांतिकारी विचारधारा का संचार किया। दस वर्ष से अधिक जेल में जीवन बिताया। आजादी के बाद सहकारिता आंदोलन के जनक बने। संगोष्ठी में प्रोफेसर पीसी विश्वकर्मा, कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, पूर्व प्राचार्य विनोद कुमार सिंह, कांग्रेस नेता राजेश सिंह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव, वशिष्ठ नारायण सिंह, अतुल प्रकाश यादव, निखिलेश सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, नंदराम कुरील आदि ने विचार व्यक्त किया। 
अध्यक्षता पूर्व प्रमुख ओम प्रकाश सिंह, संचालन जेपी सिंह व स्वागत भाषण कार्यक्रम आयोजक प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविद शुक्ल ने किया।

Related

news 6157899794043857463

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item